Showing posts with label #love. Show all posts
Showing posts with label #love. Show all posts

Sunday, September 22, 2019

अपनी ऊँगलियों से जुल्फों को

चित्र - गूगल आभार
अपनी ऊँगलियों से जुल्फों को
कान के पीछे सहेज कर रखा कुछ यूँ
साँसे थाम कर दिल ने कहा
भला,ऐसा भी कोई करता है क्यूँ
जन्नत देखी नहीं पर लगता है मुझको
वहाँ नाज़नीं भी होगी तो होगी कुछ यूँ
गुस्ताख़ी माफ कर देना हमारी
मज़बूर है,इश्क़ की फिदरत आखिर होती है यूँ
जो छनकी पायल दिल भी धड़का
तालमेल हमने भी उनसे जोड़ लिया कुछ यूँ
आँखें देखना चाहती हैं बस तुझको
पलकों को अदायगी से जब गिराती हो यूँ
जितना भी दीदार करूँ,प्यास बुझती कहाँ है
मोहब्बत में सुना है गला सूखता है यूँ
©Yugesh
Rate this posting:
{[['']]}

Friday, March 31, 2017

सुना है टपकते हैं जाम तेरी आँखों से

सुना है टपकते हैं जाम तेरी आँखों से
हमें तो बस एक कतरे की ख्वाईश है/
आजकल उखड़ा-उखड़ा रहता है दिल हमारा
चित्र-गूगल आभार 
इस नादान को बस एक आवाज़ की गुंजाईश है/
ये हया,ये खूबसूरती हम तो हार ही जाते हैं
जरा सुनो!ये बेकार की आजमाईश है/
कल जो निकलो बाज़ार में जुल्फें खुली रखना
बस इतनी सी तेरे चाहनेवाले की फ़रमाईश है/
दिल दे न देना किसी की मुफ्लिशी को देख कर
अय्यार हैं,ये तो झूठ की नुमाईश है/
जाओगी जहाँ भी,हमे वहाँ पाओगी
ये थोड़ी उसकी रेहम बाकी हम और हमारे दोस्तों की साजिश है/
उस फ़िज़ा में घुले तेरी खुशबू में लोग बहक जाते हैं
जाने क्या असर होगा वो तेरी खुशबू जो खालिश है/
कभी फुर्सत में हो तो आना ए दोस्त मेरी शोहबत में
तो बताऊंगा वो बारिश है और मुझे भींगने की ख्वाईश है/
©युगेश
Rate this posting:
{[['']]}

Saturday, July 9, 2016

तू बला सी खूबसूरत है

तू बला सी खूबसूरत है
ऐसा लोग कहते हैं
कोई एक नही कहता
हर लोग कहते हैं।
तेरी खुबसुरुति की नुमाइंदगी
चित्र-गूगल आभार 
हर रोज करते हैं
जबसे सीरत देखी
थोडा और करते हैं।
तू उस मस्त बारिश की तरह है
जो हौले से बरसती है
जो भीगते हैं तो जिंदगी क्या है
महसूस करते हैं।
जो छिप जाती है तू
बादलों में उस बारिश की तरह
माफ़ करना पर हम तुम्हे
जरा मगरूर करते हैं।
तेरे आँखों की चमक
तेरे पायल की धमक
सच कहता हूँ
हमें मदहोस करते हैं।
थोड़ा अपना ख्याल रखना
चेहरे पर बस यही हाँ यही मुस्कान रखना
क्योंकि इसी मुस्कान पर हम जीते हैं
इसी मुस्कान पर हम मरते हैं।
और ऐसा बस मैं नही कहता
ऐसा हर लोग कहते हैं।
©युगेश
Rate this posting:
{[['']]}